अल्मोड़ा टूर्नामेंट में पिथौरागढ़ के श्रीयांश का दमदार प्रदर्शन

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

अल्मोड़ा में 17 से 19 फरवरी तक आयोजित प्रथम स्वर्गीय श्री सी.एल. सेन मेमोरियल टूर्नामेंट सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन श्री डी.के. सेन द्वारा किया गया, जिसमें कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में न्यू बियर शिबा पब्लिक स्कूल, पिथौरागढ़ के कक्षा 3-A के छात्र श्रीयांश सिंह बिष्ट ने अंडर-9 वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने तीन लीग मैचों में से दो में शानदार जीत दर्ज करते हुए क्वार्टर फाइनल तक अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।
प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन एवं चिराग सेन की गरिमामयी उपस्थिति ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विद्यालय के प्रबंधक एडवोकेट भुवन भाकुनी, प्रधानाचार्या ममता मेहता तथा समस्त विद्यालय परिवार ने श्रीयांश को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
यह उपलब्धि उनके समर्पण, नियमित अभ्यास और खेल भावना का प्रमाण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *