माया और दिया ने स्कूल नेशनल गेम्स में जीता कॉस्य पदक
पिथौरागढ़ के बॉक्सिंग छात्रावास की माया राय और दिया कठायत ने स्कूल नेशनल गेम्स 2025 में कॉस्य पदक जीतकर प्रदेश और जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया।
पिथौरागढ़ के बॉक्सिंग छात्रावास की माया राय और दिया कठायत ने स्कूल नेशनल गेम्स 2025 में कॉस्य पदक जीतकर प्रदेश और जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया।
नारायण नगर महाविद्यालय की महिला वॉलीबॉल टीम ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की अंतर्महाविद्यालय प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन करते हुए अल्मोड़ा महाविद्यालय को 2-0 से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब जीत लिया। टीम की मेहनत, जज्बा और अनुशासन सराहनीय रहा।
न्यू बियरशिबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पुलिस लाइन पिथौरागढ़ के छात्रों ने 32वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। लक्षित पाण्डेय ने रजत पदक, जबकि रितेश कुमार और श्रेयेश कठायत ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय परिवार ने छात्रों को बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
गांधी-शास्त्री जयंती पर पिथौरागढ़ में सम्पन्न हुई तीन दिवसीय जिला स्तरीय वॉलीबॉल व योग प्रतियोगिता। फाइनल मुकाबले में डीडीहाट ने स्टेडियम ट्रेनीज को रोमांचक संघर्ष में 3-2 से हराया।
पिथौरागढ़ के न्यू बियरशिबा पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र नितेश ने ऑस्ट्रेलिया में स्वर्ण जीतने के बाद विश्व ताइक्वांडो रैंकिंग (अंडर-63 भार वर्ग) में 22वां स्थान प्राप्त कर भारत में पहला स्थान हासिल किया।
मुनस्यारी के युवा बॉक्सर वृंदावन में आयोजित क्षेत्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में चमके। तरुण बोरा, सागर सिंह और अजय वर्मा ने गोल्ड मेडल जीते, जबकि अन्य खिलाड़ियों ने रजत पदक हासिल किया। तीन बॉक्सर राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित।
पं. गोविन्द बल्लभ पंत जी की जयंती पर श्री सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम, पिथौरागढ़ में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय टेबल-टेनिस प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण के साथ सम्पन्न हुई।
पिथौरागढ़ में जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता आयोजित, विभिन्न वर्गों में माया, जीवन, कपिल, विनय और नव्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
राष्ट्रीय खेल दिवस के तहत पिथौरागढ़ में आयोजित फिट इंडिया साइकिल रैली में 36 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज देवी चन्द और प्रशिक्षक भाष्कर भट्ट ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
डॉ. दीपक सैनी, मुख्य विकास अधिकारी पिथौरागढ़ की अध्यक्षता में चतुर्थ ऑल इंडिया आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 के आयोजन हेतु बैठक हुई। 18 टीमों को आमंत्रण भेजे गए, जिसमें 4 टीमों ने प्रतिभाग की पुष्टि की। मैदान मरम्मत, प्रचार-प्रसार और पुरस्कार वितरण के लिए समितियां बनाई गई हैं।