दीपावली पर ओवरलोडिंग पर सख्ती, परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान
सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग, पिथौरागढ़ ने दीपावली पर्व के अवसर पर विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया है। एआरटीओ (प्रवर्तन) शिवांश कांडपाल के नेतृत्व में चल रहे अभियान के तहत 70 वाहनों के चालान और 2 वाहनों को सीज किया गया है।

