पिथौरागढ़ में सोर कोचिंग एसोसिएशन का गठन, शिक्षा जगत को मिलेगा साझा मंच !
पिथौरागढ़ नगर में शिक्षा क्षेत्र को संगठित और सशक्त बनाने के उद्देश्य से सोर कोचिंग एसोसिएशन का गठन किया गया। नगर निगम के समीप आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का चयन किया गया, जिसमें नगर के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों से जुड़े शिक्षक उपस्थित रहे।

