403वें दिन भी जारी रहा पौधारोपण आंदोलन, 27 अगस्त को वार्ता तय
नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2025 की मांग को लेकर संयुक्त कर्मचारी महासंघ का पौधारोपण आंदोलन 403वें दिन भी जारी रहा। गुरना देवी मंदिर परिसर में पौधारोपण के साथ संरक्षण कार्य किया गया। शासन ने 27 अगस्त को देहरादून में महासंघ से वार्ता बुलाने का निर्णय लिया है।

