वड्डा की ऐतिहासिक रामलीला का उद्घाटन पूर्व सैनिकों के हाथों, बना मिसाल

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

सोर घाटी की प्राचीन परंपरा को आगे बढ़ाते हुए वड्डा की ऐतिहासिक रामलीला का शुभारंभ इस वर्ष एक अद्भुत अंदाज़ में हुआ। शुक्रवार एकादशी के दिन, पहली बार जनपद के पूर्व सैनिकों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और फीता काटकर इस रामलीला का उद्घाटन किया गया।

रामलीला कमेटी ने इस अवसर को देश को समर्पित करते हुए, इसे सेना के शौर्य और बलिदान की मिसाल बताया। उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक और असम राइफल्स के जवान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला पंचायत सदस्य कपिल भंडारी ने किया, वहीं कमेटी अध्यक्ष कुंडल गिरी और उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने स्मृति चिन्ह भेंट कर पूर्व सैनिक संगठन का सम्मान किया।

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश पूजा, कलश यात्रा और मां कामाख्या नर्मदेश्वर संस्कृत विद्यालय के बच्चों द्वारा रुद्री पाठ से हुई। प्रथम दिन की रामलीला में रावण, भगवान शिव, श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न की लीलाओं का जीवंत मंचन हुआ, जिसे देख दर्शक भावविभोर हो उठे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *