सोर समाचार | पिथौरागढ़
राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पिथौरागढ़ पुलिस ने आज देशभक्ति की अद्भुत मिसाल पेश की। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस लाइन सहित जनपद के सभी थानों और चौकियों में सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और पुलिस कर्मियों ने एक स्वर में “वंदे मातरम्” गाकर राष्ट्रप्रेम, एकता और मातृभूमि के प्रति सम्मान का संदेश दिया। इसी क्रम में जनपद के सभी थानों और चौकियों में भी प्रभारीगणों ने पुलिस बल के साथ राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया।
बता दें कि “वंदे मातरम्”, जिसे महान उपन्यासकार और देशभक्त बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने रचा था, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान राष्ट्रभक्ति का प्रतीक बना रहा। 150 वर्ष बाद भी यह गीत आज भी कर्तव्य, त्याग और समर्पण की भावना को जीवित रखे हुए है।

