चोरी का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी किया गया सामान बरामद

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

पिथौरागढ़ पुलिस ने एक बार फिर सतर्कता का परिचय देते हुए चोरी की वारदात का खुलासा कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम और अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में 6 नवम्बर 2025 को पण्डा निवासी दीपक सिंह बिष्ट ने कोतवाली पिथौरागढ़ में तहरीर दी कि ग्राम सिलौली स्थित गोरखनाथ मंदिर के पास रोड निर्माण कार्य में लगी उनकी पोकलैण्ड मशीन से रॉक ब्रेकर और अन्य मशीन संबंधी सामग्री उनके चालक हिमांशु बिष्ट द्वारा चोरी कर ली गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई शुरू की। सुरागरसी और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पी.एन.एफ. स्कूल, घाट रोड के पास से अभियुक्त हिमांशु बिष्ट और सुंदर सिंह राठौर को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान हिमांशु बिष्ट (22 वर्ष), निवासी बुंगली, थाना गंगोलीहाट और सुंदर सिंह राठौर (26 वर्ष), निवासी कपकोट, जनपद बागेश्वर के रूप में हुई है।

इस सफलता पर पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *