डॉक्टर्स डे पर आइकॉन स्कूल के बच्चों ने दिया सबसे खास सन्देश

पिथौरागढ़ : डॉक्टर्स डे के अवसर पर विण स्थित आइकॉन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के नन्हे छात्रों ने संजीवनी अस्पताल (नियर पंडा बाईपास) पहुंचकर डॉक्टरों को ‘थैंक यू’ ग्रीटिंग कार्ड भेंट किए। बच्चों ने यह संदेश उन डॉक्टरों को समर्पित किया जो पर्वतीय क्षेत्रों की विषम परिस्थितियों में रहकर सतत रूप से सेवा दे रहे हैं।

छात्रों ने अस्पताल परिसर में डॉक्टरों से भेंट की और कहा कि उनका यहां रहना पहाड़ के लोगों के लिए सबसे बड़ी राहत है।
इस अवसर पर अस्पताल स्टाफ ने भी बच्चों को स्वास्थ्य और सेवा का महत्व समझाया।

विद्यालय के प्रबंधक गिरीश पाठक ने इस अवसर पर कहा—
“हम चाहते थे कि बच्चे सिर्फ थ्योरी न पढ़ें, बल्कि जीवन में सेवा और कृतज्ञता का मूल्य भी समझें। डॉक्टर्स डे पर यह अनुभव उनके लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा।”

अस्पताल प्रशासन और विद्यालय दोनों ने इस पहल को एक सकारात्मक सामाजिक जुड़ाव बताया, जिससे बच्चों में मूल्य आधारित शिक्षा को बढ़ावा मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *