पिता बना 08 साल की मासूम का भक्षक , दुष्कर्म का आरोप !

उत्तराखण्ड | सोर समाचार

उत्तराखंड के हल्द्वानी के समीपवर्ती कालाढूंगी थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां सौतेले पिता पर अपनी ही 8 साल की सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है।

पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही मेडिकल जांच में भी दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

कालाढूंगी क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि मंगलवार की शाम उसका पति बेटी को बाजार घुमाने ले गया था। देर रात बेटी रोती हुई वापस आई। जब महिला ने पति से पूछा तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। बेटी से पूछताछ और जांच-पड़ताल करने पर महिला को दुष्कर्म का संदेह हुआ। आरोपी ने महिला को भी धमकी दी, जिसके बाद उसने थाने में तहरीर दी।

कालाढूंगी थाना प्रभारी विजय मेहता ने बताया,
“आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर बच्ची का मेडिकल कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।”




⚠️ संपादकीय टिप्पणी:

हम पीड़िता की पहचान उजागर नहीं करते। किसी भी बच्चे के साथ यदि अनुचित व्यवहार की आशंका हो, तो चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर तुरंत संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *