एनएसयूआई से नितिन सागर समेत तीन कार्यकर्ता 6 साल के लिए निष्कासित

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने संगठन विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के आरोप में नितिन सागर, विक्की लोहिया और आयुष कुमार को 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है।

बताया गया कि कुछ दिन पहले पंचायत चुनाव प्रभारी भागीरथ भट्ट और जिला कांग्रेस कमेटी ने नितिन सागर को एनएसयूआई का जिला अध्यक्ष घोषित किया था, जो उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर था। इसे प्रदेश अध्यक्ष ने अमान्य करार दिया था।

निष्कासन के बाद नितिन सागर ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चाटुकारिता ने मेहनत को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा जताते हुए कहा कि यह लड़ाई किसी पद की नहीं बल्कि न्याय के लिए है, और वे खुद अपनी मंजिल हासिल करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *