लीलम पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त, तीन गांव संकट में

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

तहसील मुनस्यारी के आपदा प्रभावित लीलम क्षेत्र का सामाजिक कार्यकर्ता विक्रम दानू ने निरीक्षण किया। लीलम पुल के पास पैदल मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिससे बुई लेंगा, पातों और रालम ग्रामसभाओं के लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन करने को मजबूर हैं।

मार्ग की हालत ऐसी है कि कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। खाद्यान्न सामग्री गांवों तक नहीं पहुंच पा रही और घोड़े-खच्चर भी चलने में असमर्थ हैं।

विक्रम दानू ने जिलाधिकारी पिथौरागढ़ और उपजिलाधिकारी मुनस्यारी से अनुरोध किया है कि पैदल मार्ग की मरम्मत तत्काल शुरू करवाई जाए और मार्ग पर साइट रेलिंग लगाई जाए।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो तीनों ग्रामसभा के लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *