सीमा पर कड़ी निगरानी, पुलिस-एसएसबी की संयुक्त गश्त तेज

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की सुरक्षा को लेकर पिथौरागढ़ पुलिस सतर्क है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन में चीन और नेपाल से सटी सीमाओं पर विशेष निगरानी बरती जा रही है।

क्षेत्राधिकारी श्री गोविन्द बल्लभ जोशी व श्री के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में सीमावर्ती इलाकों में पुलिस और एस.एस.बी. के जवान लगातार गश्त व कॉम्बिंग अभियान चला रहे हैं।

इसी क्रम में थानाध्यक्ष बलुवाकोट श्रीमती मेघा शर्मा के नेतृत्व में बलुवाकोट क्षेत्र में संयुक्त गश्त की गई। काली नदी के किनारे सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बलों की मौजूदगी बनी हुई है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *