होटल में अवैध शराब, सरेआम उत्पात और नशे में ड्राइविंग — 111 पर कार्रवाई

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

मिशन मर्यादा” के तहत जनपद पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए होटल में अवैध शराब बेचने, सार्वजनिक स्थानों पर उत्पात मचाने और नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की है।

थाना जाजरदेवल पुलिस ने वड्डा क्षेत्र के एक होटल से 19 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर मोहन भट्ट को गिरफ्तार किया। वहीं कनालीछीना में सरेआम उत्पात मचाने वाले गौरव पाण्डे तथा कोतवाली पिथौरागढ़ क्षेत्र में नशे में गाड़ी चला रहे जनार्दन तिवारी को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया।

अभियान के तहत कुल 111 व्यक्तियों पर ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन एवं अन्य कानूनों में चालान और विधिक कार्रवाई की गई। अभियान पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में संचालित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *