पिथौरागढ़ में पुलिसकर्मियों की साप्ताहिक परेड आयोजित

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

पुलिस लाइन पिथौरागढ़ में आज दिनांक 11 जुलाई को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। परेड का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव ने किया और जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए मार्च-अप कराया।

इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने अनुशासन, एकता और जोश के साथ परेड में भाग लिया। परेड का मुख्य उद्देश्य शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ मानसिक स्फूर्ति और टीम भावना को भी बढ़ावा देना रहा।

एसपी यादव ने बताया कि नियमित परेड से पुलिसकर्मियों में आत्मविश्वास, सहनशक्ति और कार्यक्षमता में सुधार होता है, जो उनकी सेवा गुणवत्ता को बेहतर बनाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *