अभी-अभी बड़ा सड़क हादसा , स्कूली छात्रों की मौत !

उत्तराखण्ड | सोर समाचार

टिहरी जनपद के घनसाली तहसील क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें दो स्कूली छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, नेल गांव के रहने वाले आरभ बिष्ट (16) और मानसी (14) स्कूल से घर लौट रहे थे। दोनों जीआईसी घुमेटीधार में क्रमशः कक्षा 10वीं और 9वीं के छात्र-छात्रा थे। लौटते समय तेज बारिश और तूफान के दौरान रास्ते में एक भारी पेड़ गिर गया, जिसकी चपेट में दोनों आ गए।

मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। अन्य छात्रों ने ग्रामीणों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची। शवों को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। आरभ अपने दो भाइयों में बड़ा था जबकि मानसी तीन बहनों और एक भाई में तीसरे नंबर पर थी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *