पिथौरागढ़ पुलिस का ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान शुरू

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान लोकपर्व हरेला के अवसर पर 16 जुलाई 2025 को पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ विषय पर वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।

इस विशेष अभियान की शुरुआत पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव ने स्वयं पौधारोपण कर की। उनके नेतृत्व में जनपद के सभी थानों, शाखाओं, फायर सर्विस, एसडीआरएफ, दूरसंचार एवं पुलिस लाइन के अधिकारियों-कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ के.एस. रावत सहित सभी अधिकारी इस पर्यावरणीय संकल्प में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ‘माँ’ शब्द के प्रति भावनात्मक सम्मान को भी दर्शाना था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *