हरेले पर उल्का वाटिका में पर्यावरण रक्षा की शपथ

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

हरेला पर्व के पावन अवसर पर माँ उल्का वाटिका में उल्का देवी मंदिर समिति एवं ग्राम शेरा के बालक-बालिकाओं द्वारा विशेष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी ने एक पौधा धरती माँ के नाम समर्पित कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।

कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पौधारोपण ही नहीं, बल्कि भविष्य की पीढ़ी को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना भी था। समिति के सदस्यों और बच्चों का यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *