ढाबे की आड़ में शराब बेचने वाला गिरफ्तार, 105 पर ट्रैफिक कार्रवाई

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी व ट्रैफिक नियम उल्लंघन के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

थानाध्यक्ष बेरीनाग महेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बनकोट क्षेत्र में छापा मारकर ढाबे की आड़ में अवैध रूप से शराब परोसने वाले सुरेश सिंह बनकोटी को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध थाना बेरीनाग में आबकारी अधिनियम की धारा 21/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

वहीं, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पिथौरागढ़ पुलिस टीम ने ड्रिंक एंड ड्राइव में वाहन चालक सूरज कुमार (निवासी मड़खड़ायत) को गिरफ्तार कर उसका वाहन सीज किया।

इसके अतिरिक्त “मिशन मर्यादा” अभियान के तहत ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले 105 व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *