गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल कुमौड़ में हरेला उत्सव धूमधाम से मनाया गया

सोर समाचार | पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, कुमौड़ में आज हरेला पर्व सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम की शुरुआत एलोरा सदन के बच्चों द्वारा भाषण, कविता और पोस्टर प्रदर्शन से हुई। इसके बाद मंच सजा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से, जिनमें कुमाऊंनी झोड़ा और चांचरी ने सभी का दिल जीत लिया। खास बात यह रही कि बच्चों ने पारंपरिक कुमाऊंनी वेशभूषा धारण कर हरेला पूजन किया, जिससे त्योहार की असली झलक देखने को मिली। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक रमेश चंद्र जोशी ने कुमाऊंनी संस्कृति और हरेला पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को अपनी जड़ों से जुड़े रहने का संदेश दिया। अंत में वैदिक वेशभूषा में स्टाफ और बच्चों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *