सोर समाचार | पिथौरागढ़
पिथौरागढ़ के वरदानी पार्क में आज हरेला पर्व के मौके पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश गूंजा, जब युवा बाल साहित्यकार इंजीनियर ललित शौर्य की पुस्तक “जंगल हम बचाएंगे” का लोकार्पण किया गया। यह पुस्तक प्रभागीय वनाधिकारी आशुतोष सिंह के मार्गदर्शन में लिखी गई है। लोकार्पण समारोह में जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, मुख्य विकास अधिकारी दीपक सैनी, कर्नल गौरव नेगी और अन्य अधिकारी शामिल रहे। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि यह पुस्तक बच्चों के लिए बेहद प्रेरणादायक है और लेखक को स्कूलों में जाकर बच्चों को कहानियां सुनानी चाहिए। वहीं प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि पुस्तक वनाग्नि और वन्य जीव संरक्षण का सुंदर संदेश देती है, जिसे हर किसी को पढ़ना चाहिए। अंत में लेखक ललित शौर्य ने सभी का आभार व्यक्त किया।

