पूर्व सैनिकों ने हरेला पर किया वृहद पौधारोपण !

सोर समाचार | पिथौरागढ़

हरेला पर्व पर पिथौरागढ़ में पूर्व सैनिक संगठन ने प्रकृति संरक्षण का संकल्प लेते हुए तड़ी गांव क्षेत्र में वन विभाग और पर्यावरण बटालियन के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों ने वृक्षों की मानव जीवन में उपयोगिता पर जोर देते हुए सभी से धरा के संरक्षण और वृक्षारोपण को अपनी आदत बनाने की अपील की। इस मौके पर पूर्व सैनिकों ने कहा कि समाज और प्रकृति की रक्षा के लिए उनका प्रयास हमेशा जारी रहेगा और भविष्य में ऐसे कार्यक्रम और बड़े स्तर पर होंगे। पौधारोपण के दौरान सचिव रमेश सिंह महर, लक्ष्मण सिंह, दीपा चुफाल, उमाकांत द्विवेदी, हरीश पंत, महेश चंद, विक्रम सिंह, राजेंद्र कापड़ी, प्रेम टम्टा, प्रहलाद सिंह और दयाल सिंह समेत कई पूर्व सैनिकों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *