पिथौरागढ़ | सोर समाचार
कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। एसएचओ श्री ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक कमलेश जोशी एवं पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त राम सिंह, निवासी दाड़िमखोला ऐचोली को पकड़ा गया।
अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला न्यायालय में विचाराधीन था। अदालत द्वारा बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद वह पेश नहीं हुआ, जिस पर न्यायालय ने उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।
गिरफ्तारी के पश्चात पुलिस ने आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण कर अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत किया।

