पूर्व छात्र डॉ. महेश शर्मा ने शिशु मंदिर को दिया स्मार्ट टीवी पैनल

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

पूर्व छात्र डॉ. महेश शर्मा ने सरस्वती शिशु मंदिर को दिया स्मार्ट टीवी पैनल

सरस्वती शिशु मंदिर नया बाजार, पिथौरागढ़ में तकनीकी सशक्तिकरण की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए विद्यालय के पूर्व छात्र एवं हल्द्वानी स्थित विवेकानंद हॉस्पिटल के वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. महेश शर्मा द्वारा स्मार्ट इंटरएक्टिव क्लास पैनल भेंट किया गया।

प्रार्थना सभा में इस कक्षा का उद्घाटन विभाग प्रचारक वतन जी, संभाग निरीक्षक राजेन्द्र चंद, प्रधानाचार्य कमल खर्कवाल एवं अन्य अतिथियों की उपस्थिति में हुआ।

डॉ. महेश शर्मा ने अपने छात्र जीवन की यादें साझा करते हुए नई शिक्षा नीति के अनुरूप बच्चों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर उन्होंने लगभग 200 मरीजों का मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण और दवाओं का वितरण भी किया।

विद्यालय परिवार ने डॉ. शर्मा का हार्दिक आभार प्रकट किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *