पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पिथौरागढ़ पुलिस तैयार

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

जनपद पिथौरागढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

21 जुलाई 2025 को, दूरस्थ क्षेत्रों के लिए धारचूला से 11 और मुनस्यारी से 3, कुल 14 पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव और जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद गिरी गोस्वामी ने सभी पोलिंग कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर रवाना किया।

जनपद को 87 सेक्टरों में विभाजित किया गया है जिसमें 8 ब्लॉक शामिल हैं।
🔹 प्रथम चरण में मतदान स्थल – 378
🔹 द्वितीय चरण में मतदान स्थल – 418

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *