सब जूनियर नेशनल बॉक्सिंग में याशिका व खुशी थापा का चयन, जनपद में खुशी की लहर

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम, टकाना, पिथौरागढ़ के अंतर्गत संचालित बालिका बॉक्सिंग छात्रावास की खिलाड़ी याशिका और खुशी थापा ने सब जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए अपना स्थान पक्का कर जिले का नाम रोशन किया है।

🔹 दोनों खिलाड़ियों ने 19 जुलाई को रुद्रपुर में आयोजित चयन ट्रायल में शानदार प्रदर्शन किया।
🔹 अब वे 7 से 13 अगस्त तक ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।
🔹 दोनों को प्रशिक्षण श्रीमती सुनीता मेहता एवं कै. देवी चंद द्वारा दिया जा रहा है।

पिथौरागढ़ जिले के खेल प्रेमियों, बॉक्सिंग संघ और प्रशिक्षकों ने इस उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *