पिथौरागढ़ | सोर समाचार
उत्तराखंड के मुनस्यारी में इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के नाम पर भारी वित्तीय घोटाले का मामला सामने आया है। आरोप है कि इको हट निर्माण परियोजना में 1.63 करोड़ रुपये की अनियमितता हुई है।
जानकारी के अनुसार, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की गई और परियोजना के लिए जारी फंड का गलत इस्तेमाल हुआ।
वन विभाग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) से जांच की मांग की है।
घोटाले में IFA अधिकारी डॉ. विनय भार्गव पर सीधा आरोप है कि उनकी निगरानी में धन का दुरुपयोग हुआ। यह मामला अब उत्तराखंड में एक और बड़े प्रशासनिक संकट की ओर इशारा करता है।

