पिथौरागढ़ | सोर समाचार
कालेटी ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान और पूर्व सैनिक भूपाल सिंह कार्की (उर्फ खंडपीठ, उम्र 58) का बीमारी के चलते हल्द्वानी में निधन हो गया। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार रामगंगा नदी तट पर किया गया, जहां उनके पुत्र अर्जुन कार्की ने उन्हें मुखाग्नि दी।
सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद भूपाल सिंह क्षेत्र में भाजपा के सक्रिय और मजबूत स्तंभ माने जाते थे। वे पूर्व कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल के करीबी रहे और सैनिक मोर्चा व किसान मोर्चा में विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे।
उनकी बहू इंजीनियर मनीषा कार्की हाल ही में पंचायती चुनाव 2025 में निर्विरोध प्रधान चुनी गई हैं। निधन की सूचना मिलते ही पूरे नौगांव ईग्यारपाली क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
अंतिम यात्रा में अनेक जनप्रतिनिधि, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता व ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल रहे। भाजपा नेताओं ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है।

