पिथौरागढ़ | सोर समाचार
बिण विकासखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अब तक की मतगणना के अनुसार कुछ प्रधानों का परिणाम जारी हो गया है और अब तस्वीर साफ़ है कि किन-किन चेहरों ने जनता का विश्वास जीतकर ग्राम पंचायतों की कमान संभाली है।
ग्राम पंचायत आगर से शंकर प्रसाद को जीत मिली है, जबकि छेड़ा से त्रिलोक सिंह ने बाज़ी मारी।
स्याला पंचायत की ज़िम्मेदारी अब रमा पाटनी के हाथों में होगी, और दूँगा भूल से बलवंत सिंह को चुना गया है।
छाना पांडे पंचायत से गौरव पांडे विजयी रहे, वहीं मझेड़ा की कमान कपिल जोशी को मिली।
पाली से मुकेश कुमार विजयी हुए हैं, और उखडीसेरी पंचायत से कुंडल सिंह बसेड़ा का नाम सामने आया है।
तिलतड़ से धीरेंद्र चंद, और रोड़ी से पवन रोडियाल को जनता ने चुना है।
झुनी पंचायत से बबीता देवी, मलान से बिमला रावत, और सटगल से सुषमा देवी ने जीत दर्ज की है।






