त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 में पिथौरागढ़ जिले के मूनाकोट विकासखण्ड की 11 ग्राम पंचायतों में पहले राउंड के बाद परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस बार जनता ने युवा चेहरों और अनुभवी नेतृत्व के मेल को तरजीह दी है।
ग्राम पंचायत गलात से रमेश कुमार आर्य, धुर्चू से निर्मला देवी, भौड़ी से नीरज चंद, और मडमानेले से सुनीता धामी ने बाज़ी मारी। वहीं चिराली की कमान रेखा थापा के हाथों में सौंपी गई है।
सौड़लेख से तनुजा देवी, दोली उर्फ खर्कदोली से करन खनका, पनखोली से प्रियंका, और गंगासेरी से रेणु पाण्डेय ने जीत दर्ज की है।
खूना से मंजू चन्द और गौछन्यावाद से रीता पाण्डेय ग्राम प्रधान चुनी गई हैं।

