403वें दिन भी जारी रहा पौधारोपण आंदोलन, 27 अगस्त को वार्ता तय

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2025 की मांग पर संयुक्त कर्मचारी महासंघ का अनूठा पौधारोपण आंदोलन मंगलवार को 403वें दिन भी जारी रहा। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में गुरना देवी मंदिर परिसर स्थित गुरना वाटिका में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए और पुराने पौधों का संरक्षण किया गया।
गुरुरानी ने बताया कि आंदोलन को देखते हुए शासन ने 27 अगस्त को देहरादून में सचिव पर्यटन धीराज गर्ब्याल की अध्यक्षता में महासंघ के साथ बैठक बुलायी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बैठक में समान कार्य का समान वेतन और नियमितीकरण पर सकारात्मक निर्णय होगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *