पुरानी बाजार वार्ड में वृहद स्वच्छता अभियान, गलियों से नालियों तक चमकी सफाई

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

नगर में स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पुरानी बाजार वार्ड में वृहद सफाई अभियान चलाया गया। पार्षद सुशील खत्री के नेतृत्व में यह अभियान पुरानी बाजार, गांधी नगर और भवानी गंज क्षेत्रों में आयोजित हुआ।

अभियान के तहत वार्ड की गलियों, पैदल मार्गों, सड़कों और नालियों की पूरी तरह सफाई की गई। इस दौरान मोहल्लावासियों से अपने आस-पास सफाई बनाए रखने की अपील की गई। पार्षद ने लोगों से कहा कि स्वच्छ वार्ड ही स्वस्थ वार्ड का आधार है और इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में मौजूद विभिन्न स्थानीय समस्याओं का भी निराकरण किया गया। पार्षद ने महापौर कल्पना देवलाल, नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त राजदेव जायसी और हेड अनिल कुमार का अभियान में सहयोग के लिए आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *