गांधी नगर में जन्माष्टमी पर बच्चों ने दी राधा-कृष्ण झांकी

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

पुरानी बाजार वार्ड के गांधी नगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर छोटे बच्चों ने राधा-कृष्ण बनकर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिनसे वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्षद सुशील खत्री, वीरेंद्र साह, फकीर राम, अकरम, निखिल शार्की, सरिता, अनिल और दान बहादुर उपस्थित रहे। संचालन शोभा ने किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *