पिथौरागढ़ | सोर समाचार
महाविद्यालय गंगोलीहाट में एबीवीपी का अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को भी जारी रहा। छात्र-छात्राओं ने तीन प्रमुख माँगों को दोहराया—BA की सीट वृद्धि, MA कक्षाओं की शुरुआत और नए भवन तक सड़क निर्माण।
धरना स्थल पर जोरदार नारेबाजी हुई – “सीट बढ़ाओ, भविष्य बचाओ” और “MA कक्षाएँ चालू करो”। छात्र नेताओं ने चेतावनी दी कि माँगें पूरी न होने पर आंदोलन जिलेभर में फैलाया जाएगा।
📌 मौके पर छात्र नेताओं अमित वर्मा, गौरव बोरा, गौरव पंत, राहुल खाती सहित कई छात्र मौजूद रहे।

