उत्तराखंड में राजकीय शिक्षकों की चौकडाउन हड़ताल शुरू

उत्तराखण्ड | सोर समाचार

उत्तराखंड में राजकीय शिक्षकों का आंदोलन तेज हो गया है। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर शिक्षक 18 अगस्त से एक सप्ताह तक चौकडाउन हड़ताल पर रहेंगे।

शिक्षकों का कहना है कि वे प्रधानाचार्य की सीधी भर्ती, वर्षों से लंबित पदोन्नति और तबादलों के खिलाफ हैं। संगठन का आरोप है कि सरकार लगातार उनकी उपेक्षा कर रही है, जिसके कारण उन्हें मजबूरन यह कदम उठाना पड़ा।

शिक्षक नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो हड़ताल के बाद ब्लॉक, जिला और प्रदेश स्तर पर चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। इस टकराव से राज्य की शिक्षा व्यवस्था पर भी असर पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *