पिथौरागढ़ | सोर समाचार
पिथौरागढ़ जनपद के विण ब्लॉक के देवतचौड़ा गांव में आपदा से प्रभावित परिवारों से आज पूर्व दर्जा राज्य मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेंद्र लुंठी ने मुलाकात की। उन्होंने जिला प्रशासन और सरकार से मांग की कि क्षेत्र में लटके हुए पत्थरों का जल्द से जल्द ट्रीटमेंट कराया जाए, ताकि गांव पधाडा समेत आसपास के परिवार सुरक्षित रह सकें।
महेंद्र लुंठी ने मृतक परिवार को ₹5 लाख और मकान क्षतिग्रस्त होने वाले परिवारों को भी ₹5 लाख की आर्थिक मदद तुरंत दिए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह सहायता उत्तरकाशी के धराली आपदा पीड़ितों की तर्ज पर दी जानी चाहिए।
इस मौके पर भुपेश नगर कोटी, ग्राम प्रधान हरीश बिष्ट, हरीश कुमार और पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

