पिथौरागढ़ | सोर समाचार
कल रात लगभग 12 बजे ग्रामसभा देवतपुरचौड़ा में पहाड़ी से टूटकर गिरे एक विशाल पत्थर की चपेट में आने से 12 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई और चार बच्चे घायल हो गए। हादसे में मकान और मंदिर को भी नुकसान पहुँचा है।
आज यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋषेन्द्र महर मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने सरकार से अपील की कि क्षेत्र में लटके हुए बड़े पत्थरों पर कंक्रीट स्प्रे जैसी रोकथाम के उपाय किए जाएं और जरूरत पड़ने पर लोगों का सुरक्षित विस्थापन सुनिश्चित किया जाए।
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष गोस्वामी, ज्येष्ठ प्रमुख राकेश कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य पांभे हरीश सिंह, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष निखिल एड़ी, दीपक सिंह बेलाल सहित कई लोग मौजूद रहे।

