पिथौरागढ़ में अनूठी पहल: निर्विरोध ग्राम प्रधानों का सम्मान

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

पिथौरागढ़ में बीते दिवस जिला पंचायत सभागार में निर्विरोध निर्वाचित ग्राम प्रधानों का सम्मान एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ।
82 ग्राम पंचायतों में निर्विरोध चुने गए प्रधानों में से 72 प्रधान इस कार्यक्रम मे उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने सबसे युवा, सबसे बुजुर्ग और सबसे दूरस्थ ग्राम के प्रधानों के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
सीडीओ डॉ. दीपक सैनी सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।

डीएम ने कहा कि निर्विरोध चुने गए प्रधान सामाजिक सद्भाव और सहयोग की मिसाल हैं तथा प्रशासन उनके सुझावों को योजनाओं में शामिल करेगा।
प्रधानों ने इस पहल को राज्य ही नहीं, बल्कि पूरे देश में मिसाल करार दिया।

👉 यह संवादात्मक पहल ग्राम पंचायतों और जिला प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय की दिशा में एक नई शुरुआत मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *