पिथौरागढ़ | सोर समाचार
पिथौरागढ़ पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने नेपाल से भागकर आए एक नाबालिग बालक को रेस्क्यू कर विधिवत नेपाल पुलिस के माध्यम से उसके परिजनों के सुपुर्द किया। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम भी शामिल रही। साथ ही धारचुला क्षेत्र में आर्थिक तंगी से पढ़ाई छोड़ चुके एक बालक और एक बालिका का पुनः प्रवेश राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में कराया गया।

