भुवन पांडे 21वीं बार संघ के अध्यक्ष निर्वाचित

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

पिथौरागढ़-चंपावत दवा प्रतिनिधि संघ के चुनाव संपन्न हो गए हैं।
भुवन पांडे ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए लगातार 21वीं बार अध्यक्ष पद हासिल किया।

नई कार्यकारिणी में जगदीश पांडे सचिव, गंभीर भंडारी उपाध्यक्ष, मनोज भंडारी सह सचिव और कैलाश पांडे कोषाध्यक्ष चुने गए। वहीं भगवान सिंह को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

परिणाम घोषित होने के बाद कार्यकर्ताओं ने भुवन पांडे का स्वागत किया और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।

पहली कार्यकारिणी बैठक 14 सितंबर को आयोजित होगी, जिसमें आगामी कार्ययोजना और प्रतिनिधियों की समस्याओं के समाधान पर चर्चा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *