शहीद सिपाही पूर्णानंद जोशी की स्मृति में भव्य शहीद द्वार का उद्घाटन

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

पिथौरागढ़ के बड़ाबे गांव में शहीद सिपाही पूर्णानंद जोशी की स्मृति में बने शहीद द्वार का भव्य उद्घाटन किया गया।
1948 में 3 पैरा स्पेशल फोर्स में मात्र 20 वर्ष की आयु में वीरगति प्राप्त करने वाले सिपाही पूर्णानंद जोशी का यह स्मारक उनके बलिदान और त्याग का प्रतीक है।

मुख्य अतिथि विधायक मयूख महर, वीरांगना धना जोशी और संगठन अध्यक्ष मेजर ललित सामंत ने द्वार और स्मृति पटल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, ग्रामीण और स्कूली बच्चे मौजूद रहे।

समारोह में सभी ने पुष्प अर्पित कर शहीद को नमन किया और वीरांगना धना जोशी का सम्मान किया गया।
भारत माता की जय और “शहीद पूर्णानंद जोशी अमर रहें” के जयकारों के बीच कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *