राष्ट्रीय खेल दिवस पर पिथौरागढ़ में हॉकी प्रतियोगिता का आगाज़

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

पिथौरागढ़ में राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त) के अवसर पर आज जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन ललित पंत, महासचिव जिला ओलंपिक एसोसिएशन एवं योगेश जोशी, सहायक प्रोफेसर ने किया। अंडर-17 वर्ग में सौरवेली की टीम ने बालक व बालिका दोनों मुकाबले अपने नाम किए। कुल 08 टीमों की भागीदारी वाली यह प्रतियोगिता नॉकआउट आधार पर खेली जा रही है, जिसमें 704 खिलाड़ी लाभान्वित होंगे। सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले 29 अगस्त को खेले जाएंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *