पिथौरागढ़ | सोर समाचार
पिथौरागढ़ जनपद में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। 2 सितम्बर 2025 की सुबह 8 बजे तक की वर्षा सूचना के अनुसार, सबसे अधिक बारिश पिथौरागढ़ तहसील में 89.0 मिमी, मुनस्यारी में 82.4 मिमी और कनालीछीना में 86.3 मिमी दर्ज की गई। इसके अलावा गंगोलीहाट में 51.5 मिमी, देवलथल में 50.5 मिमी, थल में 50.0 मिमी, तेजम में 48.2 मिमी और धारचूला में 42.2 मिमी वर्षा दर्ज हुई। वहीं, बंगापानी में 58.0 मिमी, बेरीनाग में 60.0 मिमी और गणाई गंगोली में 30.0 मिमी बारिश हुई। सबसे कम वर्षा डीडीहाट तहसील में 20.0 मिमी दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल जिले में हल्की वर्षा का दौर बना हुआ है। लगातार हो रही बारिश के चलते प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

