पिथौरागढ़ नगर निगम बैठक में हंगामा , बोर्ड बैठक छोड़ सड़कों में उतरे पार्षद !

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

पिथौरागढ़ नगर निगम की बोर्ड बैठक में आज उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब नगर आयुक्त द्वारा शासन से आए अचानक कर वृद्धि प्रस्ताव को सदन के सामने रखा गया। बैठक में मौजूद सभी पार्षदों ने इस प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया। इसी बीच नगर आयुक्त और पार्षद त्रिलोक सिंह महर के बीच कथित तौर पर अभद्र व्यवहार की स्थिति बनी, जिससे बैठक का माहौल और तनावपूर्ण हो गया।

पार्षदों ने सामूहिक रूप से इस आचरण की निंदा की और बैठक को बीच में ही स्थगित कर दिया। बाद में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि जब तक नगर निगम में स्थायी नगर आयुक्त की नियुक्ति नहीं की जाती, तब तक सभी पार्षद भविष्य की बोर्ड बैठकों का बहिष्कार करेंगे। इस फैसले के बाद निगम की कार्यप्रणाली प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *