पिथौरागढ़ | सोर समाचार
जनपद पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जाजरदेवल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसओ मनोज पाण्डे के नेतृत्व में उपनिरीक्षक आनन्द गिरी व टीम ने वारण्टी अभियुक्त राहुल कुमार निवासी पण्डा, जाजरदेवल को टैक्सी स्टैण्ड से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध एम.वी. एक्ट का वाद न्यायालय में लंबित था और कई बार समन भेजे जाने के बावजूद वह पेश नहीं हुआ, जिस पर अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।
गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
इसी दौरान नैनीसैनी क्षेत्र में शराब के नशे में पड़ोसियों से लड़ाई-झगड़ा कर शांति भंग करने वाले नवीन सिंह महर को भी पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 126/135/170 के तहत गिरफ्तार किया।

