पं. गोविन्द बल्लभ पंत जयंती पर जिला स्तरीय टेबल-टेनिस प्रतियोगिता सम्पन्न, फाइनल मुकाबलों में तनुज, देवाशीष, युवराज, गौरव व सिमरन विजेता

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

खेल निदेशालय उत्तराखण्ड व जिला प्रशासन पिथौरागढ़ के निर्देशन में, जिला टेबल-टेनिस संघ के सहयोग से आयोजित जिला स्तरीय टेबल-टेनिस प्रतियोगिता (08–10 सितम्बर 2025) का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। यह प्रतियोगिता भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत जी की जयंती को समर्पित रही।

फाइनल मुकाबलों में अंडर-11 में तनुज पन्त, अंडर-13 में देवाशीष पांडे, अंडर-15 में युवराज लोहिया, ओपन बालक वर्ग में गौरव काण्डपाल और ओपन बालिका वर्ग में सिमरन लोहिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

मुख्य अतिथि कर्नल करम सिंह बिष्ट व विशिष्ट अतिथि पी.एस. कफलिया एवं ललित पंत ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया और पं. गोविन्द बल्लभ पंत की जीवनी से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से कुल 65 खिलाड़ियों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल में धमेन्द्र सिंह टोलिया, प्रगति कर्नाटक, प्रियंका, प्रवीन बिष्ट और दीपक सिंह शामिल रहे।

जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने अतिथियों का स्वागत कर धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन भूपेश बिष्ट ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *