बेरीनाग में नारायण राम आर्य का भव्य स्वागत, बोले—धामी सरकार में हो रहा तेज विकास

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

हरि प्रसाद टम्टा शिल्प उन्नयन संस्थान अध्यक्ष व दर्जा राज्यमंत्री नारायण राम आर्य का पहली बार बेरीनाग पहुंचने पर लो नि वि विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य तेजी से विकास की राह पर अग्रसर है। पंचायत चुनाव में भाजपा की भारी जीत, धामी सरकार की नीतियों और कार्यों पर जनता की मुहर है।
आर्य ने कहा कि उनके कार्यकाल में गंगोलीहाट विधानसभा का चहुंमुखी विकास हुआ है और इसे आगे बढ़ाना ही उनकी प्राथमिकता रहेगी।
कार्यक्रम में विधायक फकीर राम टम्टा सहित कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *