पिथौरागढ़ | सोर समाचार
जनपद पुलिस ने नशे में वाहन चलाने और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया है।
मुनस्यारी थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष अनिल आर्या के नेतृत्व में चेकिंग के दौरान खुशाल सिंह पापड़ा निवासी पापड़ी मुनस्यारी को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। उसका वाहन मौके पर सीज कर दिया गया।
कोतवाली पिथौरागढ़ क्षेत्र में एसएचओ ललित मोहन के नेतृत्व में उ0नि0 संदीप पिलख्वाल मय टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान शराब के नशे में कार चला रहे मधुर सिंह गुंज्याल निवासी तिलढुंगरी को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया।
थल थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष प्रकाश पाण्डेय की टीम ने नरेन्द्र सिंह निवासी बोल्टा, थल को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में धारा 172 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया।
इसके अतिरिक्त जिलेभर में चलाए गए सघन चेकिंग अभियान में पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन और मिशन मर्यादा के तहत कुल 73 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की।
एसपी पिथौरागढ़ श्रीमती रेखा यादव ने कहा कि नशे में वाहन चलाना और शांति भंग करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

