आदि कैलाश यात्रा: जिला प्रशासन ने खोला पोर्टल, सीमित संख्या में जारी होंगे ILP

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

आदि कैलाश यात्रा हेतु जिला प्रशासन ने आज से पोर्टल खोल दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी अलर्ट को देखते हुए कल से सीमित संख्या में इनर लाइन परमिट (ILP) जारी किए जाएंगे।

अधिकारियों ने बताया कि यात्रा मार्ग के संवेदनशील हिस्सों पर भूस्खलन और चट्टान गिरने का खतरा बना हुआ है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यह कदम उठाया है।

उपजिलाधिकारी धारचूला (वर्तमान चार्ज) मंजीत सिंह ने कहा कि कल से परमिट जारी होंगे, लेकिन फिलहाल केवल वही यात्री जो पहले से जनपद पिथौरागढ़ पहुंच चुके हैं, उन्हें ही ILP दिए जाएंगे।

साथ ही टूर ऑपरेटरों से अपील की गई है कि वे मौसम की स्थिति और जिला प्रशासन से आधिकारिक जानकारी प्राप्त करने के बाद ही आगे की बुकिंग सुनिश्चित करें।

यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *