किसानों की भूमि अधिग्रहण मुआवजे की मांग, उपजिलाधिकारी ने दिया आश्वासन

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

आज तहसील मुख्यालय धारचूला में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विक्रम दानू ने उपजिलाधिकारी और तहसीलदार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में तहसील बंगापानी के अंतर्गत मोटर मार्ग निर्माण कार्य—
मवानी-दवानी से दारमा, सेरा-सिर्तोला, सेरा-शिलिंग, मोतीघाट-बिंदी टांगा लोदी, छोरीबगड़-जारा जिबली और वल्थी-गैला पत्थरकोट—में गरीब किसानों की कृषि योग्य भूमि अधिग्रहण का मुआवजा देने की मांग की गई।

विक्रम दानू ने बताया कि भूमि अधिग्रहण के 10-12 साल बीतने के बावजूद किसानों को मुआवजा नहीं मिला है। इस पर उपजिलाधिकारी और तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि तत्काल कार्रवाई कर प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिलाया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *